Top Categories

बॉस के साथ अच्छे संबंध कैसे बनाए। How to have a good relationship with a boss

 

हर आदमी अपने बॉस के साथ अच्छे सम्बन्ध  बनाना चाहता है। क्योंकि इसका फर्क वर्तमान के साथ-साथ भविष्य पर भी पड़ता है। बॉस के साथ अच्छे संबंध होने से आप का कार्यभार भी कम हो सकता है और आपके प्रमोशन के चांस भी बढ़ जाते हैं। कुछ लोग यह काम बखूबी करते हैं, जबकि कुछ लोग मेहनती होने के बाद भी अपने बॉस के साथ अच्छे संबंध नहीं बना पाते है। जिस कारण उनकी काबिलियत छिपी रह जाती है। वह लोग इस पोस्ट में लिखी हुई बातों पर पूरी तरह पालन नही करते है। अगर आप इस पोस्ट में लिखी हुई बातों पर अमल करेंगे तो 90 % सम्भावना है कि आप अपने बॉस के साथ अच्छे संबंध बना पाएंगे। 
पहल करे। 

आपको यह समझना होगा कि बॉस आपके क्या चाहता है। उनके द्वारा बताए गए काम में आप बाकी स्टाफ से आगे रहे। इससे आप नई स्किल सीखेंगे। इसे आप की योगिताए है आपके बॉस के सामने नजर आने लगेगी। इससे आप अपने बॉस की सफलता में भागीदार बनेंगे। इसलिए जब भी बॉस कोई टास्क तो आप उस टास्क में आगे रहे। 

ADS

बेहतर काम करे। Work better :- 

बॉस का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि आप अपना काम बेहतर तरीके से करें। इससे बॉस का समय बर्बाद नहीं होगा। आपको बॉस के काम करने के तरीकों और बिजनेस के बारे में उनकी समझ के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इससे आप बॉस के साथ सही तालमेल बैठा पाएंगे।

ADS

हमेशा सहमत मत हो। Do not always agree. :- 

ज्यादातर लोग अपने बॉस की नजरों में उठने के लिए।  उनके हर काम को सही ठहराते हैं। पर यह गलत है, क्योंकि हमेशा सही ठहराने पर लोग आपको बॉस का चापलूस करेंगे। चापलूस कैसा भी हो बॉस की नजरों में उसकी इज्जत नहीं होती है। अगर आपके पास कोई बेहतर विकल्प है।क्या बॉस कहीं पर गलत है। तो आपको अपनी राय अवश्य देनी चाहिए। पीछे हो सकता है कि वह आप नाराज हो जाए। पर जब उस चीज के बारे में सोचेंगे और आपकी बात सही निकलेगी तो आपकी अहमियत उनको नजर आ जाएगी।

ADS

अपने बॉस की जरूरत ब Become the need of your boss :-

आपको अपने ऑफिस के काम में ही तरह घुसना होगा कि आप अपने बॉस की जरूरत बन जाएमुश्किल घड़ी में आपको किसी भी तरह बॉस को परेशानी से निकालने का प्रयास करना चाहिए। बॉस के साथ संबंध बेहतर बनाने के लिए आपको उसका विश्वास जीतना चाहिए। इसके लिए आपको हमेशा अपने बॉस की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए।

ADS

अपनी सीमा में रहें Stay within your limits :-

बॉस के साथ बेहतर संबंध बनाने की दिशा में आपको अपनी सीमाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। ऎसा न हो कि आपकी किसी बात का बॉस बुरा मान जाए। आपको बॉस की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने चाहिए। आपको बॉस के पर्सनल स्पेस का भी खयाल रखना चाहिए। अगर बॉस आपसे अपने किसी पर्सनल काम के लिए मदद मांगे, तो मदद करने की कोशिश करें।

ADS

अन्य पोस्ट्स

                                                        सेल्स स्किल्स से लीडर बने।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Pages